सूर्यकुमार अशोक यादव का जीवन परिचय (जीवनी) Suryakumar Yadav Biography in Hindi

सूर्यकुमार अशोक यादव का जीवन परिचय (जीवनी) Suryakumar Yadav Biography in Hindi 


सूर्यकुमार अशोक यादव का जीवन परिचय (जीवनी, जन्म तारीख, जन्म स्थान, राष्ट्रीयता, जाति, कॉलेज, माता-पिता, पत्नी, संपत्ति, क्रिकेट करियर, गर्लफ्रेंड, आईपीएल करियर, रिकॉर्ड, विवाद, आयु, T20 रैंकिंग, सेंचुरी) Suryakumar Yadav Biography in Hindi (century, t-20 ranking, controversy, records, IPL career, girlfriend, cricket career, networth, mother, father, children, caste nationality, date of birth)

सूर्यकुमार यादव भारतीय क्रिकेट टीम के उभरते हुए सितारे हैं। ये सबसे ज्यादा अपने दाहिने हाथ की बल्लेबाजी को लेकर फेमस है। इसके अलावा और कई ऐसे कारनामे हैं जो इन्होंने क्रिकेट जगत में करके दिखाए हैं। आज इन्हीं के जीवन के कुछ रोचक तथ्यों के बारे में हम बात करेंगे और ये जानेंगे की ये कैसे हैं, कहां के रहने वाले हैं और भी कई सारी चीजें। जिसके बारे में जानना हमारे लिए भी जरूरी है और उनके फैंस के लिए भी तो चलिए इसमें आज हम उनके कुछ अहम पहलूओं के बारे में जानते हैं। 

सूर्यकुमार अशोक यादव का जीवन परिचय [Suryakumar Yadav Biography in Hindi]

नाम [Name]सूर्यकुमार अशोक यादव
जन्म [DOB]14 सितंबर 1990
जन्म स्थान [Birth Place]मुंबई
उम्र [Age]32 वर्ष 
राष्ट्रीयता [Nationality]भारतीय
स्कूल [School]परमाणु ऊर्जा केंद्रीय विघालय
कॉलेज [College]परमाणु ऊर्जा जूनियर कॉलेज, मुंबई पिल्लई कॉलेज ऑफ आर्ट्स, कॉमर्स एंड साइंस, मुंबई
शैक्षिक योग्यता [Qualifications]वाणिज्य में स्नातक (बीकॉम)
पिता का नाम [Father]अशोक कुमार यादव
माता का नाम [Mother]स्वप्ना यादव
कोच [Coach]विनोद यादव, चंद्रकांत पंडित, एचएल कामथ
जाति [Caste]क्षत्रिय
शौक जिम जाना, वीडियो गेम खेलना, गिटार बजाना, गोल्फ खेलना
वैवाहिक स्थिति [Marital Status]विवाहित
पत्नी का नाम [Wife]दविषआ शेट्टी
संपत्ति [Net worth/Property]पता नहीं

सूर्यकुमार यादव के पिता अशोक कुमार यादव बीएआरसी में अभियंता (इंजीनियर) रहे है. सूर्यकुमार अपने माता-पिता की इकलौती संतान है. इनको टैटू बनवाने का बहुत शौक रहा है. क्रिकेट के प्रति अपने झुकाव के कारण इन्होंने बचपन से ही क्रिकेट सीखना प्रारंभ कर दिया था, उनके चाचा विनोद कुमार यादव उनके पहले कोच बने, शुरुआती क्रिकेट कोचिंग उन्होंने अपने चाचा से ही प्राप्त की. Suryakumar Yadav Biography in Hindi

7 जुलाई 2016 को मुंबई में सूर्यकुमार की शादी देविशा शेट्टी से हुई, देविशा एक नृत्यांगना है. सूर्यकुमार अपनी पत्नी देविशा से पहली बार 2012 में आर.ए. पोदार कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स, मुंबई में मिले थे. देविशा सूर्यकुमार की बल्लेबाजी से बहुत प्रभावित थी, जबकि, सूर्यकुमार देविशा के नृत्य से प्रभावित थे.

Suryakumar Yadav Biography in Hindi

सूर्यकुमार अशोक यादव का शुरूआती जीवन [Suryakumar Yadav Early Life]

सूर्यकुमार अशोक यादव का जन्म 14 सितंबर 1990 को मुंबई में हुआ। उनके पिता अशोक कुमार यादव बीएआरसी में इलेक्ट्रिकल डिजाइनर की नौकरी करते थे। जिसके बाद ट्रांसफर होकर वो मुंबई आ गए। उनकी माता स्वप्ना यादव गृहणी है। इसके अलावा उनके परिवार में कोई और नहीं है। वो अपने माता-पिता के अकेले पुत्र हैं। 

सूर्यकुमार अशोक यादव की शिक्षा[Suryakumar YadavEducation]

सूर्यकुमार अशोक यादव ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा मुंबई के एक स्कूल से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने एटॉमिक एनर्जी जूनियर कॉलेज से बीकॉम पूरा किया। लेकिन उसके बाद उन्होंने अपनी क्रिकेट की कोचिंग की। क्योंकि उन्हें बचपन से ही क्रिकेट में काफी दिलचस्पी रही थी। इसलिए उन्होंने अपना करियर उसमें बनाने पर विचार किया। जिसके बाद उन्होंने कड़ी मेहनत करनी शुरू कर दी।

सूर्यकुमार अशोक यादव का रिलेशनशिप [Suryakumar Yadav Relationship]

सूर्यकुमार अशोक यादव की कई साल पहले अपनी पत्नी से मुलाकात रापोदार कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स में हुई थी। वहीं से उन्हें एक दूसरे से प्यार हुआ। जिसके बाद उन्होंने 7 जुलाई 2016 को शादी रचाई। आपको बता दें कि, इनकी पत्नी एक डांस कोच है और अपनी क्लास चलाती हैं। 

सूर्यकुमार अशोक यादव के घरेलू क्रिकेट की शुरूआत

  • सूर्यकुमार अशोक यादव ने अपने करियर की शुरूआत रणजी ट्रॉफी 2010-11 से की। जिसमें उन्होंने मुंबई टीम की तरफ से मैच खेला। ये मैच दिल्ली और मुंबई के खिलाफ हुआ। इसमे उन्होंने 73 रन बनाए। ये मुंबई की पहली पारी में अर्घशतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने।
  • उसके बाद अक्टूबर 2018 में उनका नाम देवधर की 2019 ट्रॉफी के लिए भारता की सी टीम में लिखा गया। साल 2020 की ट्रॉफी में भी इंडियन टीम में उनका नाम शामिल किया गया।
  • इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया। उसके दूसरे मैच में उन्होंने 31 गेंदों में छह चौके और तीन छक्के लगाए। जिसके कारण उन्हें बेहतरीन स्ट्रोकर का नाम मिला।
  • इसके अलावा उन्होंने कई मैचों में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए कई अर्धशतक लगाए। चाहे वो एकदिवसीय मैच हो या फिर अंतरराष्ट्रीय हो।

सूर्यकुमार अशोक यादव का क्रिकेट करियर [Suryakumar YadavCricket Career]

  • सूर्यकुमार अशोक यादव को साल 2021 में उन्हें इंग्लैंड के खिलाफ खेले जाने वाले टी-20 मैच के लिए भारतीय टीम के लिए हुआ। 14 मार्च को उन्होंने भारतीय टीम की ओर से अपना पहला अंतरर्ष्ट्रीय मैच खेला। जिसमें उन्होंने काफी अच्छा प्रदर्शन किया।
  • अपनी पहली गेंद में उन्होंने छक्का मारकर सबको हैरान कर दिया। इसके बाद उनका बल्ला नहीं रूका और देखते ही देखते उन्होंने इस मैच में अर्धशतक बना दिया। इसके बाद उनका नाम ओडीआई में शामिल किया गया।
  • इतने सालो की मेहनत का फल था कि, उन्हें ये मुकाम हासिल हुआ। 18 जुलाई 2021 को श्रीलंका के खिलाफ भारत के लिए उन्होंने अपने करियर का पहला ओडीआई मैच खेला। जिसमें उन्होंने अर्धशतक बनाया।
  • साल 2021 में ही उन्हें आईसीसी पुरुष टी 20 वर्ल्ड कप में जगह मिली। उसके बाद उनका नाम टेस्ट सीरीज में दिया गया।

सूर्यकुमार अशोक यादव का आईपीएल का करियर[Suryakumar Yadav IPL Career]

  • सूर्यकुमार अशोक यादव अपने करियर का पहला आईपीएल मुंबई इंडियंस टीम से खेला। बुरी बात ये रही की वो एक मैच के बाद पूरे सीजन से आउट रहे। जिसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 2014 में मैच खेलने की इजाजत दी।
  • साल 2015 में उन्होंने फिर मुंबई इंडियंस में वापसी की और 20 गेंदों में 46 रन बनाकर काफी सुर्खियां बटोरी। इस प्रदर्शन के बाद उन्हें उपकप्तान बनाया गया।
  • आपको बता दें कि, मुंबई इंडियंस ने अपनी टीम में उन्हें लेने के लिए साढ़े तीन करोड़ की नीलामी लगाई थी। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्होंने मैच में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था।
  • साल 2018 में सूर्यकुमार अशोक यादव ने मुंबई इंडियंस के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 36.57 औसत और 133.33 के स्ट्राइक रेट के साथ बेहतरीन प्रदर्शन किया।

सूर्यकुमार अशोक यादव के रिकॉर्ड[Suryakumar Yadav Record]

  • सूर्यकुमार अशोक यादव ने अपने नाम पहला रिकॉर्ड रणजी ट्रॉफी में बेहतरीन प्रदर्शन करने के बाद किया था।
  • उसके बाद साल 2010-11 में अंडर-22 स्तर पर 1000 से अधिक रन बनाकर चिदंबरम ट्रॉफी हासिल की।
  • साल 2011-12 में रणजी ट्रॉफी में 754 रन बनाकर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने।

सूर्यकुमार अशोक यादव की संपत्ति [Suryakumar Yadav Net Worth/ Property]

सूर्यकुमार अशोक यादव के पास संपत्ति के तौर पर महंगी कार, बाइक मौजूद है जिसकी कीमत लाखो में है। इसके अलावा उनको जो वेतन मिलता है वो करोड़ो में होता है। ऐसे में आप अंदाजा लगा सकते हैं कि, उनके पास कितनी संपत्ति मौजूद हो।

सूर्यकुमार अशोक यादव के शौक

सूर्यकुमार अशोक यादव को सबसे ज्यादा जिम करना, वीडियो गेम खेलना, गिटार बजाना और फुटबॉल खेलना पसंद है। इसी के साथ वो फ्री टाइम में तैराकी करना भी काफी पसंद करते हैं।

सूर्यकुमार अशोक यादव पर विवाद [Suryakumar Yadav Controversy]

सूर्यकुमार अशोक यादव इस समय अपने करियर पर काम कर रहे हैं। जिसके कारण उनका नाम फिलहाल किसी विवाद से नहीं जोड़ा गया है। उम्मीद जताई जा रही है कि, आगे भी ऐसा कुछ नहीं होगा।

FAQ

Q- सूर्यकुमार अशोक यादव कहां के रहने वाले हैं?

Ans- सूर्यकुमार अशोक यादव मुंबई के रहने वाले हैं।

Q- सूर्यकुमार अशोक यादव को क्या पसंद है?

Ans- सूर्यकुमार अशोक यादव के जिम जाना, तैराकी करना, गिटार बजाना काफी पसंद है।

Q- सूर्यकुमार अशोक यादव किस टीम से खेलते हैं आईपीएल?

Ans- मुंबई इंडियंस की टीम से खेलते हैं आईपीएल।

Q- सूर्यकुमार अशोक यादव की शादी कब हुई?

Ans- साल 2016 में हुई थी शादी।

Q- सूर्यकुमार अशोक यादव की पत्नी कौन है?

Ans- सूर्यकुमार अशोक यादव की पत्नी एक डांस कोच है।