Aiden Markram Biography in Hindi | ऐडन मार्करम का जीवन परिचय 2023

Aiden Markram Biography in Hindi | ऐडन मार्करम का जीवन परिचय 2023




ऐडेन मार्करम साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के एक आलराउंडर खिलाड़ी है। जिन्होंने साल 2014 में होने वाला आईसीसी अंडर-19 क्रिकेट वर्ल्ड कप में साउथ अफ्रीका टीम के लिए कप्तानी करते हुए इन्होने साउथ अफ्रीका को विश्व कप जितवाया। मार्करम ने सितंबर 2017 में साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और बल्लेबाज ग्रीम स्मिथ का मन्ना है की आने वाले समय में मार्करम साउथ अफ्रीका टीम के कप्तान बनेंगे।

साल 2023 आईपीएल में Sunrishers Hyderabad ने एडम मार्कराम को टीम का कप्तान बना दिया है जिसके बाद से लोग इनके बारे में जानने के लिए उत्सुक है तो आईये जानते एडन मार्करम का जीवन परिचय|

क्रिकेटर एडन मार्करम के बारे में कुछ जानकारी इस प्रकार है –



पूरा नाम (Full Name)ऐडन काइल मार्कराम
पेशा (Proffesion)क्रिकेटर (दाएं हाथ के बल्लेबाज)
राष्ट्रीयता (Nationality)दक्षिण अफ्रीकी
क्रिकेट में पेशेवर शुरुआत (Professional debut)28 सितंबर 2017 को बांग्लादेश के खिलाफ
गृह नगर (Hometown)सेंचुरियन, गौतेंग, दक्षिण अफ्रीका
बल्लेबाजी शैली (Batting style)दाएं हाथ के बल्लेबाज
गेंदबाजी शैली (Bowling Style)दाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज़


Aiden Markram family 





मौजूदा साउथ अफ्रीका टीम के कप्तान ऐडेन मार्करम का जन्म 4 अक्टूबर 1994 में दक्षिण अफ्रीका के सेंचुरियन में हुआ था। मारक्रम के पिता का नाम काइल मार्कराम और माता का नाम गीना मार्कराम है। ऐडेन मार्करम के 1 भाई और 1 बहन भी है। मार्करम के पिता एक पूर्व क्रिकेटर हैं और उनके भाई ने भी पेशेवर स्तर पर क्रिकेट खेला है।


Aiden Markram Birth Date and Family (ऐडन मार्करम का जन्म और परिवार)



मौजूदा साउथ अफ्रीका टीम के कप्तान ऐडेन मार्करम का जन्म 4 अक्टूबर 1994 में दक्षिण अफ्रीका के सेंचुरियन में हुआ था। मारक्रम के पिता का नाम काइल मार्कराम और माता का नाम गीना मार्कराम है। ऐडेन मार्करम के 1 भाई और 1 बहन भी है। मार्करम के पिता एक पूर्व क्रिकेटर हैं और उनके भाई ने भी पेशेवर स्तर पर क्रिकेट खेला है। इसी कारण मार्करम के पिता ने बचपन से ही मार्करम को क्रिकेट खेलना शुरू करा दिया था और वक़्त बढ़ते बढ़ते मारक्रम को भी क्रिकेट में अच्छी रुचि होने लगी थी। जिसके बाद मार्करम ने साउथ अफ्रीका अंडर-19 टीम की कप्तानी की और अंडर-19 विश्व कप भी जितवाया।

मार्करम की लम्बे समय से गर्लफ्रेंड रही Nicole O’Connor से मार्करम ने जुलाई 2021 शादी कर ली है।

Aiden Markram Biography in Hindi
Aiden Markram Wife

Aiden Markram Net Worth (ऐडन मार्करम की नेट वर्थ)


ऐडन मार्करम को साउथ अफ्रीका टीम के लिए खेलते हुए 5 साल से भी ज्यादा का वक़्त हो चूका है जिसमे अबतक साल 2023 में उनकी नेट वर्थ करीब $4 मिलियन अमरीकी डालर है जो की भारतीय पैसो में 30 करोड़ रुपए है। हालाँकि मार्करम ने बोहोत सी लीग में भी हिस्सा लिया है। मार्करम ने इतनी बड़ी धन राशि सिर्फ और सिर्फ अपने क्रिकेट के खेल से हासिल की है।

Aiden Markram Cricket Career (ऐडन मार्करम का क्रिकेट करियर)



कप्तान ऐडेन मार्करम अपने आक्रामक बल्लेबाजी शैली के लिए जाने जाते हैं लोग उनकी तुलना पूर्व महान साउथ अफ्रीका क्रिकेटर ग्रीम स्मिथ से करते है। ऐसे तो मार्करम के नाम घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट दोनों में कई शतक हैं, पर उनके सबसे सर्वश्रेष्ठ स्कोर की बात करे तो वह 152 है जो की उन्होंने 2018 में ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाफ टेस्ट मैच में मारा था।


मार्करम ने अपने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट करियर की शुरुवात 2014 में दक्षिण अफ्रीका के अंडर-19 टीम के साथ की थी जिसमे वह टीम के कप्तान भी थे और टीम को विश्व कप भी जितवाया था।

मार्करम ने दक्षिण अफ्रीका की राष्ट्रीय टीम के लिए अपना पहला टेस्ट मैच डेब्यू 2017 में बांग्लादेश टीम के खिलाफ किया था और उन्होंने इस मैच के दोनों इनिंग्स में कुल 97 रन बनाए थे।

ऐडेन मार्करम ने अपना पहला टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में डेब्यू 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ किया था। इस मैच में उन्होंने 22 रन बनाए थे।

ऐडेन मार्करम ने अपना पहला वनडे अंतरराष्ट्रीय मैच में डेब्यू 2018 में इंग्लैंड के खिलाफ किया था। और इस मैच में उन्होंने 33 रन बनाए थे।

इसके अलावा मार्करम ने घरेलू क्रिकेट के भी तीनों फॉरमैट्स खेले है। दक्षिण अफ्रीकी घरेलू क्रिकेट में मार्करम टाइटन्स के लिए खेलते हैं।

Aiden Markram IPL Career (ऐडन मार्करमका आईपीएल करियर)


साल 2021 मार्करम ने अपना पहला आईपीएल मैच पंजाब किंग्स के लिए खेला था उसी साल ही एडन मरकरम ने अपना आईपीएल डेब्यू किया था। ऐडन मार्करम ने अपने आईपीएल करियर में अब तक कुल 20 मैच खेल चुके हैं जिसमे उन्होंने 40.54 की औसत से 527 रन बनाए हैं। और उनके नाम आईपीएल में 3 अर्धशतक भी हैं, और उनका आईपीएल सर्वश्रेष्ठ स्कोर 68 * रन है।

साल 2022 आईपीएल में सनरइजरस हैदराबाद टीम ने उन्हें 2 करोड़ 60 लाख रुपए में अपने टीम में शामिल कर लिया था और इस सीजन में इन्होने पूरे मैच भी खेले।

साल 2023 आईपीएल में मार्करम हैदराबाद टीम के कप्तान भी बन चुके है इसबार वह हैदराबाद के कप्तान के रूप में आईपीएल में उतरेंगे।

FAQS

ऐडन मार्करम की उम्र कितनी है?

ऐडन मार्करम के जन्म तिथि 4 अक्टूबर 1994 के अनुशार उनकी उम्र अभी 28 वर्ष की है।

ऐडन मार्करम किस देश का खिलाड़ी है?

ऐडन मार्करम मौजूदा साउथ अफ्रीका टीम के कप्तान है|

ऐडन मार्करम को हैदराबाद टीम ने कितने में ख़रीदा था?

ऐडन मार्करम को हैदराबाद टीम ने 2 करोड़ 60 लाख रुपए में ख़रीदा था|